राजनांदगांव
पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में शराब पीने के लिए पैसा मांगने वाले आरोपी फंसे पुलिस के शिकंजे में
आरोपियों से जप्त किया गया 200 रू नगद
आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 327 भा.द.वि अंतर्गत की गयी कार्यवाही
पुलिस चौकी तुमड़ीबोड थाना लालबाग जिला राजनांदगांव के अपराध क्र. 603/2022 धारा 327 भा.द.वि. में प्रार्थि डेनियल रानाडे पिता स्व. नेपोलियन रानाडे उम्र 29 वर्ष निवासी राजीव नगर वार्ड न. 10 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव दिनांक 8.11.22 को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 8.11.22 को रात्रि 22:10 बजे लगभग अपना काम खत्म कर कार CG 08 AM 4400 से घर जा रहा था की ग्राम तुमड़ीबोड़ में डोंगरगढ़ मोड़ के पास अपनी कार से उतर कर सिगरेट पीते समय आरोपी आकाश यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 22 वर्ष व जिनेंद्र पाल कोरे पिता जयपाल कोरे उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी तुमड़ीबोड़ प्रार्थी के पास आकर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे तब प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी आकाश यादव प्रार्थी का हाथ पकड़ लिए जिससे प्रार्थी डर कर अपनी जेब से 500 रू निकाल कर आरोपियों को दे दिया । बाद आरोपी पैसा लेकर भाग गये | रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश में रवाना किया गया | टीम द्वारा तुमड़ीबोड़ से दोनो आरोपियों को सकुनत से गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किया | आरोपियों के मेमोरंडम अनुसार प्रार्थी से लिए 200/रू बरामद कर जप्त किया गया है | आरोपियों को विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दाखिल किया गया है |
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड प्रभारी उप.नि. आलोक साहू , ASI गोवर्धन देशमुख, प्र. आर. 1052 बद्रीनाथ दिनकर आरक्षक महेंद्र साहू, आरक्षक दिनेश सोनी की भूमिका सराहनीय रही |
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.