विधायक दिनेश राय मुनमुन अन्नपूर्णा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए
सिवनी-आज दिन -बुधवार , दिनांक 09/11/2022 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी अन्नपूर्णा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए । वैष्णोदेवी ग्राम सीलादेही पहाड़ी पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित अन्नपूर्णा महोत्सव कार्यक्रम में विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी शामिल हुए। मंदिर में विराजमान मातारानी के दर्शन कर पूजन किया। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने परिसर में ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज हेतु आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर ब्रम्हलीन महाराज को नमन किया। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नरेन्द्र टांक जी श्री प्रकाश शर्मा जी सहित भक्तजनों के बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
सिवनी से सी एन आई न्यूज के लिए जयकुमार डहेरिया की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.