मोटाइजड ट्रायसाइकिल मूल्यांकन शिविर में 241 अस्थिबाधित दिव्यांगजनों का हुआ चयन
सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
कलेक्टर सिवनी डा राहुल हरिदास फिटिंग के मार्गदर्शन में एडिप योजना अन्तर्गत अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को मोटा॒इजड ट्रायसाइकिल प्रदाय हेतु 25 नवंबर को स्मृति लाॅन सिवनी में आयोजित हुए मूल्यांकन शिविर में जिले के 241 अस्थिबाधित दिव्यांगजनों का मोटा॒इजड ट्रायसाइकिल के लिए चयन किया गया।
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण वीरेश सिंह बघेल ने बताया कि मूल्यांकन शिविर सहायक उत्पादन केन्द्र (एलिम्को) जबलपुर के सहयोग से आयोजित किया गया था। शिविर में सहायक उत्पादन केन्द्र( एलिम्का) जबलपुर से डाॅ राजेश कुमार द्वारा अस्थिबाधित दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। चयनित किये गये दिव्यांगजनों को सहायक उत्पादन केन्द्र( एलिम्को) जबलपुर द्वारा अग्रिम कार्यवाही कर मोटा॒इजड ट्रायसाइकिल उपलब्ध करायेगी। शिविर में जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय से समस्त समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श प्रशान्त सोनी, संदीप परते,प्रशान्त गुर्गे बिजेंद्र इडपाचे, श्री नमन नेमा नीरज ठाकुर, श्रीमती नेहा कुमरे एवं सामाजिक न्याय विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सिवनी कर्मचारी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.