सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
लोकायुक्त दल जबलपुर ने शुक्रवार को सिवनी तहसील परिसर में एक पटवारी को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कियाहै। भोंगाखेडा़ मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक संजय तिवारी ने नामांतरण आदेश जारी होने के बावजूद पटवारी द्वारा खसरा रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने व ऋण पुस्तिका बनने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
सिवनी बाद में दोनों के बीच तीन हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इसकी शिकायत प्रार्थी शिक्षक ने लोकायुक्त दल जबलपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत का परीक्षणा करने के बाद 25 नवंबर को लोकायुक्त दल ने आरोपित पटवारी विपुल बरमैया को रिश्वत के 3 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी शिक्षक संजय तिवारी ने बताया कि, सिवनी शहर के भैरोगंज में पटवारी हल्का सिवनी रैयत अंतर्गत मां के नाम पर एक प्लाट दर्ज था। यह प्लाट मां ने उन्हें रजिस्टर्ड दान पत्र से मेरे नाम रजिस्ट्री की थी ।14 नवंबर को न्यायालय तहसीलदार सिवनी ने प्लाट का नामांतरण आदेश पारित किया गया था। इसके बाद जब वह खसरा पर अपना नाम चढ़ाने व ऋण पुस्तिका बनाने सिवनी रैयत में पदस्थ पटवारी विपुल बरमैया से मिले तो उन्होंने नाम चढ़ाने व ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में पटवारी 3 हजार रुपये में ऋण पुस्तिका बनाने और खसरा में नाम दर्ज कराने तैयार हो गया।
इसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने लोकायुक्त जबलपुर में दर्ज कराई ते हुए कार्यवाही करने की मांग की थी परीक्षण में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त जबलपुर टीम ने शुक्रवार जल बिछाकर रिश्वत के रुपए लेकर प्राथमिक को भेजा जहां तहसील परिसर में मौजूद पटवारी ने रिश्वत के रुपए अपने पास रख लिया पीछे से तैयार लोक आयुक्त दल में आरोपित पटवारी को रंगे हाथ दबोच लिया
सिवनी तहसील मचा हड़कंप
सिवनी तहसील परिसर में लोकायुक्त की कार्रवाई से कुछ देर के लिए कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बाद में तहसील कार्यालय एक कमरे में लोकायुक्त दल के ने दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की। पटवारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया गया है। लोकायुक्त दल ने निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश कुमार बेहरा, निरीक्षक रजीत सिंह व अन्य सदस्य शामिल रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.