मुख्यमंत्री ने देखा सिवनी का जम्बो सीताफल विधायक ने बताएं विशिष्ट गुण और स्वाद की विशेषता,6500 मीट्रिक टन से अधिक का होता है उत्पादन
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया एवं जयकुमार डेहरिया की रिपोर्ट
सिवनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शनिवार 5 नवम्बर को सिवनी आगमन पर हेलीपेड में प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं जिलें के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद बिसेन, विधायक सिवनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ एवं पुष्प मालाओं से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके साथ पधारे सांसद विष्णु दत्त शर्मा का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर कमिश्नर बी.चंद्रशेखर, कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडयात सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सिवनी जम्बो सीताफाल का अवलोकन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ”एक जिला एक उत्पाद” योजना अंतर्गत जिले में चयनित ”सिवनी जम्बो सीताफल” का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, सांसद बिसेन, विधायक द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान को जिलें में उत्पादित सीताफल के जम्बो आकार, विशिष्ट गुण तथा स्वाद आदि के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग डॉ आशा उपवंशी वासेवार द्वारा बताया गया कि जिले में 656 हेक्टेयर क्षेत्र में 6500 मेट्रिक टन से अधिक सीताफल का उत्पादन जिले में होता है। प्राकृतिक रूप से उत्पादित किए जा रहे सीताफल का वजन 600 से 700 ग्राम होने से इसका नाम ”सिवनी जम्बो सीताफल” रखा गया है। अपने आकार तथा विशिष्ट स्वाद के कारण सिवनी जम्बो सीताफल की देश -प्रदेश में अच्छी मांग है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने सिवनी जम्बो सीताफल को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए आजीविका मिशन की महिला स्वसहायता समूह की सहभागिता से सीताफल के पल्क यूनिट प्रारंभ करने तथा एफपीओ के गठन के संबंध में जानकारी भी प्रदान की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी जम्बो सीताफल का अवलोकन कर जिला प्रशासन की ओर से सीताफल देश-प्रदेश लोकप्रिय करने के लिए की जा रही कार्यवाही पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि सिवनी जम्बो सीताफल उत्पादक किसानों तथा सीताफल का प्रसंस्करण कर पल्क एवं अन्य उत्पाद बनाने संलग्न आजीविका मिशन की बहनों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिवनी जम्बो सीताफल ब्रांड की बेहतर मार्केटिंग कर देश- प्रदेश में इसे लोकप्रिय बनाने के भी निर्देश दिये।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.