Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 6, 2022

शिविर लगाकर ई-केवायसी करने एवं कोदो-कुटकी का रकबा बढ़ाने कलेक्टर ने दिए निर्देश,

 शिविर लगाकर  ई-केवायसी करने एवं कोदो-कुटकी का रकबा बढ़ाने कलेक्टर ने दिए निर्देश,




कलेक्टर ने ली कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा



बालोद ब्यूरो प्रमुख :- प्रदीप सहारे


बालोद 05 नवंबर 2022


      कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कल शाम संयुक्त जिला कार्यालय में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन विभाग के योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन के संबंध में गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री शर्मा ने कृषि विभाग के उप संचालक को जिले में शिविर लगाकर शत-प्रतिशत किसानों का ई-केवायसी करने व मिलेट मिशन के अंतर्गत जिले में कोदो-कुटकी एवं रागी के रकबे में विस्तार करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के  निर्देश दिए।



इस दौरान उन्होंने जिले में गन्ना उत्पादन को लक्ष्य के अनुरूप करने को कहा। कलेक्टर श्री शर्मा ने लघुत्तम सिंचाई योजना, बीज संवर्धन योजना, जैविक खेती, दलहनी बीज प्रोत्साहन तथा बीजों के प्रमाणीकरण के संबध में जानकारी प्राप्त की व आवश्यक निर्देश दिए ।


 बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत बाड़ी विकास को प्रोत्साहित करने गौठानो में अधिक से अधिक सब्जी-भाजी लगने के निर्देश दिए। उन्होंने धान के बदले अन्य फसल अंतर्गत गेंदे एवं गुलाब फूल की खेती को बढ़ाने के निर्देश दिए। 




 कलेक्टर श्री शर्मा ने  पशुपालन विभाग के अंतर्गत गौठानो में चारागाह, मुर्गी पालन, बकरीपालन, शूकर पालन  तथा मत्स्य  विभाग के तहत बड़े जलाशयों में मछलीपालन के संबंध में जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रेणुका श्रीवास्तव सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 --00--




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad