Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 8, 2022

नेशनल हाईवे के निर्माण के चलते डायवर्टड की गई सड़क हुई जमीदोश नवनिर्मित ग्रामीण सड़क के ऊपर चल रही 80 टन की गाड़ियां नेशनल हाईवे के निर्माण के चलते डायवर्टेड की गई सड़क हुई जमीदोश

 रिपोर्टर- योगेन्द्र सिगने मोहला

स्थान- मोहला मानपुर

- नेशनल हाईवे के निर्माण के चलते डायवर्टड की गई सड़क हुई जमीदोश

नवनिर्मित ग्रामीण सड़क के ऊपर चल रही 80 टन की गाड़ियां


नेशनल हाईवे के निर्माण के चलते डायवर्टेड की गई सड़क हुई जमीदोश



मोहला -आदिवासी ग्रामीणों के बहुप्रशिक्षित मांग पर छत्तीसगढ़ ग्राम सड़क विकास अभिकरण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना अंतर्गत नवनिर्मित कोरकोट्टी से मेढा, खेडेगांव मार्ग को नेशनल हाईवे के निर्माण के चलते डायवर्टेड कर दिया गया है जिसमें भारी क्षमता वाली मालवाहको के रायपुर से हैदराबाद गढचिरौली की ओर आवागमन से पूरी की पूरी सड़क ध्वस्त होकर जमीदोश हो गई है।



उल्लेखनीय है कि मानपुर विकासखंड के ग्राम कोरकोटृटी से मेढा ,खेडेगांव लंबाई 4.65 किलोमीटर सड़क का निर्माण डेढ़ 2 वर्ष पूर्व पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया गया था यह मार्ग सिर्फ अंदर बसे ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से जोड़ने हेतु ग्रामीणों के सुविधा को देखते हुए शासन द्वारा निर्माण कराया गया ।


विगत 2 महीने से लगातार नेशनल हाईवे विभाग द्वारा बालोद जिला के झलमला से दल्लीराजहरा होते हुए मानपुर के कोहका महाराष्ट्र के गढ़चिरौली हाईवे के रूप में निर्माण हो रहा है उक्त मार्ग में पेड़ कटाई एवं पुल पुलिया के निर्माण कार्य होने के कारण मार्ग को जबरदस्ती डायवर्सन करके कोरकोट्टी से मेढा , खेड़ेगांव मार्ग में परिवर्तित कर दिया गया है जिसमें 40 से 80 टन की क्षमता वाली ट्रेलर, मालवाहक व अन्य गाड़ियों के आवागमन से यह  नवनिर्मित सड़क ध्वस्त होकर नीचे दब गई है,   प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क भारी वाहनों के चलने के कारण जगह-जगह से खस्ताहाल होकर बड़े बड़े गड्ढों में परिवर्तित हो गई है।


बाक्स


1 ग्रामीणों में रोष-कोरकोट्टी खेड़ेगांव,मेढा के ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से आवेदन निवेदन और लड़ाई के बाद उनके गांव तक  आवागमन के लिए 2 वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था परंतु इस सड़क में नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर डायवर्सन करने के बाद भारी वाहन इस मार्ग पर दौड़ रही है जिसके कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है । जिसके लिए वह लगातार अधिकारी कर्मचारियों को अवगत करा रहे हैं लेकिन कोई भी उनका सुनने वाला नहीं है।



2 तत्काल संज्ञान ली जाएगी-ग्रामीण सड़क से डायवर्सन को लेकर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा , ग्रामीणों को किसी भी तरह का परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ एस जयवर्धन कलेक्टर मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad