सरपंच संघ छुरिया का हुआ आज दिवाली मिलन
मनरेगा मटेरियल भुगतान राशि प्राप्त होने की खुशी में मिठाई खिलाकर दिए एक दूसरे को बधाई..
जनपद पंचायत छुरिया के अन्य समस्याओं के संबंध में हुआ बैठक, निदान हेतु जल्द दिया जायेगा पत्र
छुरिया_ आज सरपंच संघ छूरियां के द्वारा जनपद पंचायत छू के सभागृह में दिवाली मिलन के साथ-साथ समस्त सरपंचों का बैठक लिया गया। जिसमें दिवाली पूर्व विगत ढाई वर्षों से मनरेगा मटेरियल भुगतान लंबित था। जिसके संबंध में जनपद पंचायत छुरीयां में सरपंचों के द्वारा राशि भुगतान हेतु आमरण अनशन एवं ३ दिनो तक धरना प्रदर्शन किया गया था।
अनुविभागीय अधिकारी व जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी के साथ चर्चा व लिखित आश्वासन के पश्चात 20 नवंबर तक शासन प्रशासन को भुगतान हेतु सरपंच संघ छुरिया ने समय प्रदान किया । इसके पश्चात शासन प्रशासन ने मनरेगा भुगतान कार्य में तेजी लाते हुए 15 दिनों के भीतर लगभग भुगतान पूर्ण किया। जिसकी खुशी में आज सरपंच संघ छूरियां द्वारा जनपद पंचायत के सामने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। उसके पश्चात सरपंच संघ के द्वारा जनपद पंचायत छुरीया के विभिन्न समस्याओं के संबंध में बैठक रखा।
सरपंच सदन में लगा है ताला सरपंचों की बैठक व्यवस्था हेतु दिया गया पत्र
जनपद पंचायत छुरीया के सामने क्षेत्र के सरपंचों की बैठक व्यवस्था हेतु सरपंच सदन बनाया गया है। जो कि आज पर्यंत तक सरपंचों को बैठक हेतु जनपद पंचायत छुरिया द्वारा किसी भी प्रकार से व्यवस्था नहीं किया गया। जिस संबंध में सरपंचों ने आज जनपद पंचायत छुरीया को पत्र लिखा और जल्द से जल्द सरपंच सदन में बैठक व्यवस्था बनाने की मांग की।
विभिन्न मदों से प्राप्त हो रहे आकस्मिक व्यय व स्थापना राशि की मांग
शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के मद से ग्राम पंचायत का विकास कार्य किया जाता है। जिसके लिए विभिन्न प्रकार के गाइडलाइन शासन द्वारा प्रदान किया गया है। जिसमें किसी भी कार्य के लिए कुछ प्रतिशत आकस्मिक व्यय राशि काटा जाता है। जिसे जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत व r.e.s. शाखा में विभाजन किया जाना होता है। किंतु आज तक किसी भी मद का आकस्मिक व्यय राशि जनपद पंचायत छुरिया के किसी भी ग्राम पंचायत को प्रदान नही किया गया है।
उक्त राशि हेतु सरपंच संघ छुरिया द्वारा मुख्यकार्यपालन अधिकारी को पत्र प्रदान किया गया।
अन्य समस्याओं के संबंध में जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन
सरपंच संघ छुरिया के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने बताया कि जनपद पंचायत छुरिया में अब भी विभिन्न समस्याएं चल रही है जैसे आकस्मिक व्यय राशि,अन्य विभिन्न मद की राशि अप्राप्त है,सरपंचों के बैठक व्यवस्था हेतु बनाए गए सरपंच सदन में ताला लगा होना,नए निर्माण कार्य की स्वीकृति न होना जर्जर आंगनवाड़ी,स्कूल, पंचायत भवन इत्यादि के संबंध में उच्च अधिकारी को जल्द ही सरपंच संघ द्वारा ज्ञापन प्रदान किया जाएगा। योजनाओ की जानकारी जनपद पंचायत छुरिया के अधिकारी बिना सरपंचो को विश्वास मे लिये सरकारी तौर पर फरमान जारी किया जाता है जिसकी जानकारी सचिवो के माध्यम से होता है ये आदेश और निर्देश एक दिन या दो दिन पहले प्राप्त होती है जिससे सरपंचो को आकस्मिक रुप से बडी बडी राशियो की व्यवस्था करनी पडती है जिसका भुगतान काफी मुश्किलो से हो पाता है जिसके लिये इस संबंध मे पुर्व मे जनपद सीओ को अवगत कराया जा चुका किंतु इस बात को अनदेखा कर अपना सरकारी फरमान बदस्तूर जारी है जिससे सरपंचो की आर्थिक स्थिती पर बोझ अनाधिकृत रुप से बढता जा रहा है जिसकी व्यवस्था कहां से की जाय ये सरपंचो के लिये विकट समस्या है।।।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.