सड़कों के निर्माण और मरम्मत होने से दुर्गम वनांचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की होगी सुगम सुविधा
कबीरधाम जिले के 82 सड़क, लंबाई 296.745 किलोमीटर के नवीनीकरण के लिए 86 करोड़ 36 लाख रूपए की स्वीकृति
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार पुल-पुलिया, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यो को प्राथमिकता से किया जा रहा है
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यो का समीक्षा कर लगातार निरीक्षण कर रहे
कवर्धा, 09 नवम्बर 2022। सड़क एक ऐसा माध्यम है जो उस क्षेत्र के विकास की गति को बढ़ाती है साथ ही आपस में बसावटो को जोड़ने का कार्य करती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेशभर के पुल-पुलिया निर्माण कार्य एवं मरम्मत कार्यो को प्राथमिकता से किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर के प्रयासों से कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों को शहरो से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं जर्जर सड़कों का मरम्मत कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। सड़क निर्माण जल्द पूर्ण और मरम्मत से जिले में वनांचल क्षेत्रों तक सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में नवीनीकरण के लिए कुल 67 सड़क, लंबाई 252.975 किलोमीटर के लिए 78 करोड़ 97 लाख 8028 रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त गत वर्ष की 15 सड़कें लंबाई 43.77 किलोमीटर राशि 738.33 लाख रूपए में भी पुर्ननिविदा पश्चात स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.