मरवाही मेरी पहली प्राथमिकता:— डॉ.गंभीर सिंह
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मरवाही के पूर्व प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह आज अपने मरवाही विधानसभा के कई कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए!
डॉ.गंभीर सिंह आज जीपीएम के ग्राम भाड़ी कोटमी के बूढ़ा देव प्रांगड़ में स्वच्छता अभियान के तहत श्रम दान किया तथा बूढ़ा देव प्रांगड़ पर पहुँचे ग्रामीण जनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया!इसके पश्चात ग्राम मटियाडाँड़ में लगभग 40 वर्षीय पुरुष ने आत्म हत्या किया जिसकी सूचना मिलते ही भाजपा नेता डॉ.गंभीर सिंह एंव तापस शर्मा अनिल कुमार एवन सिंह ने उनके परिजनों से मिला और कुछ मिनट मौन धारण कर दुख व्यक्त किया। आगे अपने प्रवास के दौरान वे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विभा नहरेल के निमंत्रण पर गौरेला में आयोजित बाइक रैली में सम्मिलित हुए एवं गोरखपुर में स्वामी परमात्मा नंद गिरी जी के सन्यास दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं कोरजा में सोनी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुआ एवं व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि मरवाही का विकास एवं यहां के लोग मेरी पहली प्राथमिकता है मैं उनके बीच आने को सैदव तत्तपर रहता हूं और जब भी समय मिलता है अपनो के बीच आ जाता हूं यहाँ के लोगों का स्नेह मुझे सदैव विकास हेतु प्रेरित करता है!
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.