राजनांदगांव
डोंगरगांव- डोंगरगांव के समीप बगदई में आज 5 नवम्बर को प्रेरणा क्लब एवं जय हिंद क्लब के संयुक्त तत्वावधान साथ ही ग्राम वासियों के सहयोग से एक दिवसीय महिला कबड्डी का आयोजन किया गया जिसमे दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही,।
संयोजक ओमकार साहू ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 9999, द्वितीय 7777 , तृतीय पुरुस्कार 5555, एवं चतुर्थ पुरुस्कार 3333 रु रखा गया था।
प्रो कबड्डी की तर्ज पर रखी गयी इस प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनाँक 5 नवंबर 2022 " को पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव जी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, श्री मनीष ठाकुर,प्रधान पाठक के द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण अर्पित कर किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम वासियों के साथ साथ आस पास से भी लोगो की उपस्थिति रही।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.