पिथौरा । भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पिथौरा ग्रामीण मंडल के अंतर्गत भारी बिजली बिल आने के विरोध में बिजली विभाग के झाकरपाली सब स्टेशन (भुरकोनी)का घेराव करके कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया एवं बढ़े हुए सुरक्षा निधि की राशि को लौटाने के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के समय बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था परंतु कांग्रेस सरकार बनने के चार सालों में तीन बार बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो चुका है जो जनता के साथ वादा खिलाफी है ।
एवं भजायुमों अध्यक्ष नितिन जिंदल ने कहा की उपभोक्ता से सुरक्षा निधि के नाम से ली गई राशि को उपभोक्ता को वापस करे नहीं तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा
भाजयुमो के प्रदर्शन मे भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीतम साहू ने कहा कि अब सुरक्षा निधि के नाम पर भारी भरकम बिजली बिल भेजकर जनता को बड़ी आर्थिक बोझ दिया जा रहा है
इस प्रदर्शन में प्रदेश भाजयुमो सदस्य अजय नायक, कार्यक्रम ज़िला प्रभारी एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पटेल, सरपंच दिनेश अग्रवाल महामंत्री ऐतराम साहू ,धनेश्वर यादव ,उपाध्यक्ष गौरीशंकर पटेल ,किसान मोर्चा के महामंत्री छबीराम पटेल ,खीरराम जगत ,सीताराम यादव ,कृष्णा ध्रुव ,नकुल यादव,शंकर पटेल, हिरा साहू,अशोकौव् साहू,खीरराम पांडे,भोज साहू,सत्यनारायण,प्रेमलाल,भुनेश्वर,भनसिंग, देवलाल, किशोर,छोटू,गोपी,बउवा,गीताराम,छन्नू,हेतराम,सतेंद्र,सोनू यादव घेराव में उपस्थित रहे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.