सीएनआई न्यूज बालोद से उत्तम साहू
बालोद।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार रबी के अंतर्गत धान की फसल नहीं लिये जाने हेतु कृषकों से अपील की गई है। इसके परिपालन में धान के अतिरिक्त अन्य रबी, दलहन, तिलहन आदि समस्त फसलों के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों से सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। इस वर्ष जिले के समस्त जलाशयों में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए इस संबंध में सूचना पूर्व में विभिन्न माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाई जा चुकी है। शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश के बाद भी कई जगहों से किसान जनप्रतिनिधियों के पास पंहुच कर धान की फसल के लिए सिंचाई विभाग के जलाशयों से जल प्रदाय किये जाने के लिए मांग कर रहे हैं। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग बालोद
टी सी वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश के तहत इस बार गर्मी फसल के लिए किसानों को धान के लिए पानी जलाशयों से नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म कालीन धान के अतिरिक्त गेंहू, दलहन के अंतर्गत चना, लाखडी, मूंग उड़द, मसूर, अरहर एवं तिलहन के अंतर्गत तिल, सरसों, अलसी, सोयाबीन, सूरजमुखी के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध है एवं कृषकों की मांग के अनुसार जल प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.