हमारी मितानिन एंव स्वास्थ्य टीम हमारे स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है:– डॉ.हर्षवर्धन बीएमओ मरवाही
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जनसंवाद विकासखंड मरवाही में संपन्न हुआ स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य सम्मेलन जनसंवाद हुआ जहां जागरूकता रैली मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नारेबाजी के साथ मरवाही थाना से वापस आकर रैली का समापन किया गया उसके बाद अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई वही अतिथियों का स्वागत पौधा से किया गया सम्मेलन का उद्देश्य समुदाय को अपनी समस्या रखने का अवसर देना तथा अधिकारियों को क्षेत्र स्तरीय समस्याओं को अवगत कराना तथा अधिकारियों को क्षेत्र की समस्या को अवगत कराना पंचायत के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों का स्वास्थ्य संबंधित जानकारी अवगत कराना,ग्राम स्वास्थ समिति को सशक्तिकरण बढ़ाना स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में 200 के आसपास आवेदन आए हैं जो की मांग किए हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में में शिशु विशेषज्ञ होना चाहिए तथा मानसिक रोगी के लिए दवाई उपलब्ध हो सोनोग्राफी की व्यवस्था हो स्कूल में जहां मध्यान भोजन दे रहे हैं बच्चों को अंडा दिया जाए प्रथम जो गर्भवती होती हैं उनको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना की राशि समय पर दिया जाए अनाथ और बेसहारा बच्चे हैं कछार में उनको आवास दिया जाए एंव शासन प्रशासन को ध्यान देकर उनकी उचित शिक्षा की व्यवस्था की जाए,आपको बता दें कि इन्हीं बच्चों को मरवाही बीएमओ डॉ हर्षवर्धन के द्वारा गर्म कपड़ा दिया गया है एवं मरवाही विधायक के द्वारा 2000 की नगद राशि दी गई है,ज्ञात हो की मितानिनों जो कोरोना काल में कार्य की थी उसका राशि देने का राज्य सरकार ने वादा किया लेकिन अपने वादा से मुकर गया दिया जिसको लेकर मितानिन ओ ने राज्य सरकार से नाराजगी व्यक्त किये,बता की क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सभी दिव्यांगों के लिए ब्लॉक स्तरीय शिविर लगाया जाए ताकि उनका विकलांग प्रमाण पत्र बन सके और उनको शासन की योजना का लाभ मिल सके जिला अस्पताल में शनिवार के दिन प्रमाण पत्र बनाया जाता है उनको आने जाने में बहुत ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है।
मितानिनों का जो साल भर का क्रियाकलाप किए रहते हैं जो कमी रहती है उनको समस्याओं के रूप में लाते हैं। और हर वर्ष की भांति पंचायत स्वास्थ्य सम्मेलन रखा गया जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराया गया। जिसको जल्द ही निराकरण किया जाएगा।
मरवाही विधायक डॉ. के के.ध्रुव—
सभी मितानिनों का एंव एमटी और स्वास्थ्य कर्मचारियों का सामुहिक बैठक होती हैं जो एक अच्छा प्लेटफार्म है जो गांव की समस्याओं और स्वास्थ्य सुविधा को और भी बेहतर इसके माध्यम से किया जा सकता है, साथ जन जन के लिए उसके बारे मे चर्चाये होती,कुछ शिकायते भी रहती भी रहती है तो इस मंच के माध्यम से दूर किया जा सकता है जो कि एक अच्छा माध्यम है क्षेत्र की समस्याओं को ठीक करने का,
डॉ. हर्षवर्धन मेहर खण्ड चिकित्सा अधिकारी मरवाही—
इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मरवाही विधायक,अर्चना पोर्ते राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य एंव खण्ड चिकित्सा अधिकारी,अनुविभागीय अधिकारी देव सिंह,के आर दयाल विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी,डॉ.राहुल गौतम मुख्यकार्यपालन अधिकारी,सरपंच मड़ई बुधवारिया मरावी,एंव सैकड़ो मितानिन कार्यकर्ताओं साथ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक शशि कैवर्त का महत्वपूर्ण सराहनीय योगदान रहा।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.