ठाकुरदिया कला में बाल दिवस मनाया गया
पिथौरा-शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला के संयुक्त तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंडित नेहरू को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक छबिराम पटेल ,प्राथमिक शाला की प्रधानपाठिका श्रीमती कुसुमलता कुर्रे एवं शाला समिति के वरिष्ठ सदस्य रमेश दीवान ने सारगर्भित विचारों से सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक छबिराम पटेल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया और कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं तो पंडित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्र निर्माता। प्राथमिक शाला की प्रधानपाठिका श्रीमती कुर्रे ने कहा कि यह दिवस बच्चों के लिए खास दिवस है। पंडित नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे।इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते हैं। समिति के सदस्य रमेशकुमार दीवान ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे देश व बच्चों के लिए बहुत कुछ कर गए। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शिक्षक मोहितराम पटेल, मुकेशकुमार सिन्हा,विजयकुमार अनंत,किरण ठाकुर,ज्योति शुक्ला एवं रेखा कैवर्त का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.