CNI NEWS - बेलगहना से अविनाश मिश्रा
बेलगहना प्रभारी की एक और कार्यवाही धरे गए बकरा चोरी के आरोपी !
दिनांक 13-11-2022 की रात ग्राम खैरझिटी में बिसाहू राम बैगा पिता मंगल सिंह बैगा उम्र 54 वर्ष अपने आँगन में बकरा को बांधकर रखा था जिसे 2 व्यक्ति चोरी कर मोटरसाइकिल में लेकर भाग रहे थे ,अचानक प्रार्थी की नींद खुल गयी उसने शोर मचाकर गाओं वालों के सहयोग से 2 आरोपियों को पकड़ लिया ! बेलगहना प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर को जैसे ही मामले की जानकारी हुयी तुरंत पुलिस स्टाफ भेजकर आरोपियों को थाने लाया गया !जहाँ पूछताछ के दौरान आरोपी अशोक दस पिता काशीदास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष निवासी कुवाजति थाना रतनपुर और रामचंद्र यादव पिता संतोष यादव उम्र 23 वर्ष साकिन रानीबछाली थाना रतनपुर थाना रतनपुर का होना बताया !आरोपियों से चोरी का बकरा जिसकी कीमत करीबन 7000 रुपये एवं अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एच एच डीलक्स कीमती 37000 रुपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक अभीरक्षा में भेजा गया है ! उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक राजेश्वर साय आरक्षक सत्येंद्र राजपूत रूपचंद धलेन्द्र की विशेष योगदान रहा !


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.