भाजपाईयों ने नये वोटरों को नाम जोड़वाने का अभियान की शुरुआत डौंडीलोहारा के मतदान केंद्र में जाकर किया
CNI News Reportar :- इस्लाम खान
डौंडीलोहारा- :-- भाजपा के प्रदेश संगठन के निर्देश पर बालोद जिला के अन्तर्गत डौंडीलोहारा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों ने लोगों को मतदान केंद्रों में जाकर अपने आसपास के नये वोटरों को नाम जोड़वाने व मृत व्यक्तियों का नाम कटवाने इत्यादि कार्य को कराने संबंधित जानकारी दी साथ ही साथ संबंधित केन्द्र में जाकर 18 साल पूर्ण करने वाले लोगों का नाम वोटर लिस्ट शामिल करने के लिए आवेदन भी प्रस्तुत करवाया यह कार्य का शुभारंभ डौंडीलोहारा के बालक शाला के मतदान केंद्र में किया
इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत होरी लाल रावटे , सांसद प्रतिनिधि व मंडल महामंत्री संदीप लोढ़ा, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता, भाजयुमो के जिला मंत्री पलाश गुप्ता, धीरज जैन,बिसेसर विश्वकर्मा उपस्थित थे इस दौरान मंयक जायसवाल, ऋषि जैन सहित अनेक लोगों ने अपना नाम जोड़वाने व कटवाने के लिए उपस्थित थे.इस अभियान के संबंध में देवेन्द्र जायसवाल ने बताया
कि, सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में अभी नये मतदाताओं का नाम जोड़वाने व मृत व्यक्तियों का कार्यक्रम निर्वाचन आयोग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है इस कार्य में आम मतदाताओं को सहयोग करने के लिए सभी मतदान केन्द्र के कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया गया है.




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.