राजनांदगांव
ज़िला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने पदभार ग्रहण किया
जिला साहू संघ राजनांदगांव के साहू सदन में बैठक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा के तैलचित्र पर विधिवत दीप प्रज्वलित पूजा अर्चना आरती कर किया गया। कार्यक्रम में कमल किशोर साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष भागवत साहू का फूल माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात अन्य उपस्थित अतिथियों एवं सामाजिक बंधुओं का स्वागत सम्मान भी किया गया। आयोजित बैठक में कमल किशोर साहू ने सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में आय व्यय की जानकारी दी गई एवं रजिस्टर दस्तावेज सौंपकर अध्यक्ष भागवत साहू को पदभार दिया।
इस अवसर पर जिला साहू संघ अध्यक्ष कमल किशोर साहू, नवनिर्वाचित अध्यक्ष भागवत साहू , महामंत्री-अमरनाथ साहू, टिलेश्वर साहू, मोहन साहू, हुमन साहू ,डॉ नीरेंद्र साहू, शैलेन्द्र साहू, श्रीमति नीरा साहू, नवनियुक्तमहामंत्री नीलमणी साहू, तहसील अध्यक्षगण हेमंत साहू, कुलेश्वर साहू , हंसराज साहू, भुनेश्वर साहू, गयादास साहू, यशवंत साहू, गिरधारीसाहू, शिव प्रसाद साहू, घासी साहू, भुवाल साहू, धरम साहू, तारा साहू, सरिता साहू , मनमोहन साहू, प्रभा साहू ,गीता साहू, माधव साहू, मदन साहू ,महेश्वर साहू ,दिनेश साहू, हेमंत साहू ,अशोक साहू ,नंदू राम साहू, तुल दास साहू ,महेश साहू शिवनारायण साहू, डीकेश साहू, भेष बाई, पुरुषोत्तम साहू सहित सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कमलकिशोर ने सामाजिकजनो को दिया धन्यवाद
कार्यभार सौपते हुए सभी ईकाई व सामाजिकजनो का अपने कार्यकाल के दौरान मिले अपार जनसहयोग व स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आने वाले समय पर समाज के विकास व समाज हित, जनहित के लिए हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
साहू समाज की एकजुटता एक नई ऊंचाइयों की बुलंदियों पर ले जाएगी : भागवत साहू
पदभार ग्रहण के पश्चात जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से पुनः दूसरी बार अध्यक्ष पद ग्रहण किया हूं इसके लिए आप सभी को तहेदिल से हार्दिक आभार है। आपके प्यार ,विश्वास और भरोसा से समाज को एक नई ऊंचाइयों की बुलंदियों पर ले जाएगी। समाज सबके हितों को ध्यान मे रखकर कार्य करेगी
18 को होगा शपथग्रहण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होगे अतिथि
नव निर्वाचित अध्यक्ष भागवत साहू, अपने पूरे टीम के साथ आगामी 18 नवंबर को शपथ लेगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी आने की सहमति प्रदान की है। शपथग्रहण कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिलाध्यक्ष भागवत साहू के अध्यक्षता मे एक बैठक संपन्न हुई जिसमे कार्यक्रम की तैयारी, रूपरेखा पर चर्चा हुई। महामंत्री अमरनाथ साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया पदभार ग्रहण पश्चात नवनियुक्त महामंत्री-नीलमणी साहू को मिटिंग संचालन की जिम्मेदारी दी गई। ऊक्त् जानकारी रुपेन्द्र साहू (मिडिया प्रकोष्ठ) ने दी।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.