Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 14, 2022

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेहरू डांट कांम ,, वेबसाइट का किया लोकार्पण

 पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेहरू डांट कांम ,, वेबसाइट का किया लोकार्पण


सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर ’नेहरू का भारत डॉट कॉम

http://nehrukabharat.com 

वेबसाईट का लोकार्पण किया।


गौरतलब है कि पंडित नेहरू के विचारों और उनके ’आइडिया ऑफ इंडिया’ से आम जनता को परिचित कराने और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ’पॉलिसी एनालिसिस, रिसर्च एंड नॉलेज फाउंडेशन’ (पार्क फाउंडेशन) द्वारा यह वेबसाइट तैयार कराई गई है, इसके अंतर्गत डिजिटल पाक्षिक बुलेटिन भी प्रारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, पार्क फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री उमा प्रकाश ओझा, सचिव श्री जीवेश चौबे, डॉ. राकेश गुप्ता, श्री गौतम बंधोपाध्याय, श्री पवन चन्द्राकर और श्री हरजीत जुनेजा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के विचारों को जन-जन तक पहंुचाने के पार्क फाउण्डेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए फाउण्डेशन के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस वेबसाईट में पंडित नेहरू, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम पर सत्य और तथ्यात्मक जानकारियां उपलब्ध होंगी। इस वेबसाईट का उद्देश्य आम जनता तक सत्य और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों के मध्य प्रेम, सौहार्द्र, समरसता, भाईचारा और आपसी विश्वास कायम करना है।

वेबसाईट में देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वप्नदृष्टा पंडित जवाहर लाल नेहरू का “आइडिया ऑफ इंडिया” जिसमें उनकी वैश्विक समझ, विश्व बन्धुत्व, मानवतावादी दृष्टि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और धर्मनिरपेक्ष सोच के साथ साथ समावेशी विचारधारा, उनके प्रगतिशील विचार समाहित हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू का मानवतावाद, हमारे समाज में वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने के बारे में उनकी गहरी चिंता, उनके धर्म निरपेक्षता के प्रति समर्पण और हमारे देश में लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनकी प्रासंगिकता निरंतर बनी हुई है। समाज को आधुनिक तर्क सम्मत बनाने के लिए वैज्ञानिक सोच, धर्म निरपेक्षता और लोकतंत्र की प्रक्रियाओं द्वारा निर्धारित अनिवार्यताओं पर विस्तार से काम करना होगा।, नेहरू का भारत डांट काम,, वेबसाइट की इन विचारों से आम जनता को अवगत कराने में प्रभावी भूमिका होगी।

  इस वेबसाईट का उद्देश्य पंडित नेहरू,देश के स्वतंत्रता संग्राम की सत्य एवं तथ्यात्मक जानकारियों से आमजन को अवगत कराना , समाज में प्रेम , सौहार्द, सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास कायम करना। पंडित नेहरू के, आइडिया आंफ इंडिया,, और संविधानवाद का संरक्षण करना है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad