भुपेश सरकार ने प्रदेशवासियों को आरक्षण के मामले में बार-बार गुमराह किया अध्यादेश लाकर अधिसूचना जारी करें ताकि छत्तीसगढ़ को पता चले कि किस वर्ग का कितना प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ राज्य में है
CNI News Reportar :- इस्लाम खान
डोंडीलोहरा :- देवलाल ठाकुर ने कहा कि भुपेश सरकार ने प्रदेशवासियों को आरक्षण के मामले में बार-बार गुमराह किया ने कहा आदिवासी समाज शुरू से ही आदिवासियों के आरक्षण को लेकर मुखर रही और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से यह मांग करती रही कि अध्यादेश लाकर अधिसूचना जारी करें ताकि छत्तीसगढ़ को पता चले कि किस वर्ग का कितना प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ राज्य में है ।आज छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी मान लिया प्रदेश में आदिवासियों का आरक्षण जीरो प्रतिशत है।
देवलाल ठाकुर ने कहा :- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने यहां के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण के विषय पर गुमराह किया 19 सितंबर उच्च न्यायालय के आदेश के अधिसूचना रद्द होने के बाद से ही सरकार जानती थी सारे वर्गों का आरक्षण 0% हो चुका है उसके बाद भी कभी कोर्ट का बहाना करके तो कभी और कुछ बहाना कर यहां के सारे आरक्षित वर्गों के साथ अन्याय करती रही और जाति को जाति से वर्ग को वर्ग से लड़ाने का कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी करते रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.