शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन का सम्मान
खैरागढ़। शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में कार्यरत सहायक शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन का मया चिन्हा प्रतीक मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
भोरम देव साहित्य सृजन मंच कबीरधाम के साहित्य साधकों द्वारा 8 नवंबर को देवारी जोहार दीपावली मिलन समारोह सहसपुर लोहारा के पटेल सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में गंडई नगर के साहित्यकार एवम लोक सांस्कृतिक संस्था दुधमोंगरा के संचालक डॉक्टर श्री पीसी लाल यादव एवम लोकगायक श्री गौतमचंद जैन,साहित्यकार डॉक्टर श्री राजन यादव प्राध्यापक इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़,श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव सुप्रसिद्ध उद्घोषक प्रखर वक्ता की उपस्थिति में देवारी जोहार एवं सरस काव्य गोष्ठी संपन्न हुआ।
सभी वरिष्ठ साहित्यकारों ने नवोदित कलमकारों को आशीर्वाद दिया और समाज में व्याप्त कुरीतियों,अशिक्षा,भ्रष्टाचार अधर्म पर लेखनी चलाने के लिए प्रेरित किया। हमेशा अपनी लेखनी से समाज में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ते रहना चाहिए।जहां कहीं भी कोई गलत हो उनका विरोध जरूर करते रहें।आप सभी की कथनी करनी में अंतर न हो आत्म प्रशंसा ने मोहित न हो जाना ।चार दिन की चटक चांदनी फिर अंधेरी रात वाली कहावत न रहे बल्कि आप सब लंबे समय तक भूतकाल से प्रेरणा लेते हुए वर्तमान और भविष्य की सुनहरे सपने सजाते रहे। हथियार से ज्यादा ताकत कलम की होती है।इसका हमेशा ध्यान रखना आप सभी के हाथों में सृजन और विध्वंश दोनों है।
भोरम देव साहित्य सृजन मंच के सभी साथियों ने काव्य पाठ करने वाले सभी साहित्यकारों को पधारे हुए अतिथियों के हाथों देवारी जोहार मया चिन्हा के रूप में मोमेंटो और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.