अगहन मास का पहला गुरुवार करें मां लक्ष्मी का पूजन।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
मान्यताओं के अनुसार अगहन महीने के गुरुवार को मां लक्ष्मी जी का पूजन कर आशिर्वाद लेना मंगल दायक होता है। मां लक्ष्मी जी का पूजन कर गुरुवार को विशेष पकवान बनाकर मां को भोग लगाया जाता है।
अगहन मास में गुरुवार के पूजन की तैयारी बुधवार शाम से शुरू हो जाती है, घरों में मां लक्ष्मी की स्थापना कर पूरे विधि -विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
घर के आंगन और पूजा के स्थान को चांवल के आटे से अल्पनाएं आकर्षक रूप से बधाई जाती है। और घर में द्वार पर दीपों से रोशनी की जाती है।
छत्तीसगढ़ में इस पऱंपरा का निर्वाह पूरी श्रृद्धा के साथ किया जाता है।
इस दिन मां लक्ष्मी जी का पूजन करने से घर में धनधान्य की संपन्नता और सुख समृद्धि बनी रहती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.