Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 13, 2022

बिलारी (क) में हुआ संदेश ले जा, सुआ नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू बतौर मुख्य अतिथि हुई शामिल।

 बिलारी (क) में हुआ संदेश ले जा, सुआ नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू बतौर मुख्य अतिथि हुई शामिल।



सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट


कसडोल:- कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलारी(क) में संदेश ले जा सुआ सुआ नृत्य टीम के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति पारंपरिक विधा  सुआ नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिनमें बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कसडोल सुश्री शकुन्तला साहू शामिल हुई।


उन्होंने अतिथियों सहित  विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बिलारी की सरपंच श्रीमती सुनीता शर्मा ने किया कार्यक्रम में विधायक सुश्री शकुन्तला साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि  सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति की धरोहर है इस प्रकार के आयोजन से गांव में समृद्धि आती है एवं उत्साह का वातावरण होता है।जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति सुवा ,

कर्मा ,ददरिया , पंथी नृत्य को बढ़ावा देने के साथ कलाकारों प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में  राज्य में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति व परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के संरक्षण के चलते कला और संस्कृति के पुष्पित एवं पल्लवित होने का अनुकूल वातावरण बना है। राज्य में विभिन्न अवसरों एवं तीज- त्योहारों के मौकों पर कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों व कलाकारों को लगातार मंच मिलने से उन्हें प्रोत्साहन मिला है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील साहू जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ बलौदाबाजार, मानस पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, मनीष मिश्रा संरक्षक किसान महासभा कसडोल, श्रीमती ललिता यादव एल्डरमैन नगर पंचायत कसडोल श्रीमती सेवती कैवर्त्य पार्षद नगर पंचायत कसडोल, खिलावन डहरिया पार्षद नगर पंचायत कसडोल, विकास यादव पार्षद नगर पंचायत कसडोल,  विमल अजय जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस बलौदाबाजार, भावेश यादव उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस बलौदाबाजार, किरण कुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, ,मुरारी धीवर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सुंदरलाल चौहान सरपंच, पुष्पा ठाकुर सरपंच भिंभोरी, राजेश साहू, परस राम जायसवाल,लेखराम जायसवाल जिला सचिव,अशोक पटेल पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, हरिराम कैवर्त्य, चंद्रमौली शर्मा राजीव युवा मितान क्लब संयोजक, ईश्वर यादव डीएम सदस्य,दयाराम वर्मा सेक्टर प्रभारी, राज साहू युवा नेता, दीपचरण कैवर्त्य उपसरपंच, श्यामलाल वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता, खीखराम वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जगउ राम पटेल अध्यक्ष सहकारी सोसायटी हटौद, सोनुराम कामलवंशी उपसरपंच, उत्तम शर्मा, अमितेश चंद्राकर, रामसागर कोशले, लक्ष्मण पैकरा, रमेश पैकरा, अमित यादव, अरविंद शर्मा, दीपक कमलवंशी, दौलत कमलवंशी, मनीष पैकरा, बनारसी यादव, लेखराम कोशले, मेलसिंग पैकरा, पिंटू साहू, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad