Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 13, 2022

शासकीय कार्य में बाधा डालने के तीन आरोपी जेल दाखिल

 शासकीय कार्य में बाधा डालने के तीन आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा - महिला कर्मचारी से गाली गलौज , मारपीट करने एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले तीन आरोपियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

                इस संबंध में पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियां कु.अंजु भारते उम्र 31 वर्ष ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय हाईस्कूल पोड़ीखुर्द में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। गत दिवस ग्यारह नवंबर को विद्यालय के दिवाल में किसी ने प्रार्थियां के संबंध में अपशब्द लिख दिया था। जिसके संबंध में कक्षा नवमीं एवं दसवीं के छात्रों को कक्षा रूम में पूछताछ की गई थी। इसी बात को लेकर रहसलाल बघेल , नीरकली बघेल एवं पार्वती बाई बघेल विद्यालय अंदर घुसकर प्रार्थियां को अश्लील-गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना चांपा में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 522/22 धारा 294 , 506 , 186 , 353 , 332 ,34 भादवि पंजीबद्ध कर  विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये आरोपी रहसलाल बघेल उम्र 36 वर्ष , नीरकली बघेल उम्र 32 वर्ष एवं पार्वती बाई बघेल उम्र 60 वर्ष सभी निवासी पोड़ीखुर्द थाना चांपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , उनि भुवनेश्वर तिवारी , महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल , आरक्षक माखन साहू एवं ईश्वरी राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad