मोतीपुर में आयोजित श्री अखंड नवधा रामायण समारोह में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू।
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट।
कसडोल:- कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर में आयोजित श्री अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम में शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक कसडोल शकुन्तला साहू सम्मिलित होकर भगवान श्रीरामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की इस अवसर पर विधायक जी ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे प्रभु श्रीरामचंद्र जी के दिखाए मार्ग पर चलकर रामायण में दी गई सीखों को आत्मसात करना चाहिएl उन्होंने कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार भी प्रभु श्रीराम के मार्ग , सत्य के मार्ग व अध्यात्म के मार्ग में चलकर जनभावनाओं के अनुरूप सर्वजन हितार्थ विकास के कार्य कर रही है जिससे हमारे प्रदेश में प्रत्येक वर्ग गांव गरीब किसान, महिलाएं, विद्यार्थी, कर्मचारी सभी खुश हैं उन्हों कहा कि शासन रामवन गमन पथ को विकसित कर रही है। माता कौशल्या की जन्मस्थली चंदखुरी का विकास किया जा रहा है साथ ही उपस्थितजनों से एक बार चंदखुरी दर्शन करने निवेदन किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील साहू जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ बलौदाबाजार, मनीष मिश्रा संरक्षक किसान महासभा कसडोल, श्रीमती ललिता यादव एल्डरमैन नगर पंचायत कसडोल श्रीमती सेवती कैवर्त्य पार्षद नगर पंचायत कसडोल, खिलावन डहरिया पार्षद नगर पंचायत कसडोल, विकास यादव पार्षद नगर पंचायत कसडोल, मुरारी धीवर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सुंदरलाल चौहान सरपंच, लेखराम जायसवाल जिला सचिव, अशोक पटेल पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, हरिराम कैवर्त्य, चंद्रमौली शर्मा राजीव युवा मितान क्लब संयोजक, ईश्वर यादव डीएम सदस्य,दयाराम वर्मा सेक्टर प्रभारी, राज साहू युवा नेता, दीपचरण कैवर्त्य उपसरपंच, श्यामलाल वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता, खीखराम वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,समीर कैवर्त्य, लूथरा कैवर्त्य, राजेश कर्स, रामकुमार कैवर्त्य, नरेश कैवर्त्य ठंडाराम साहू, केजूराम साहू, श्रीमती मीना कैवर्त्य, श्रीमती गुलाब वर्मा, श्रीमती रोहिणी कैवर्त्य चेतराम यादव,पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.