बारनवापारा के स्वास्थ्य मेले का विधायक व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने किया शुभारंभ एम्बुलेंस को हरी-झंडी दिखाकर लोंगो को किया।
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल के अंतर्गत बारनवापारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने इस आयोजित स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर अपने विचार उद्बोधन की कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के तमाम तरह की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सत्तासीन होते ही चंद घंटों में सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया।
इसी तरह प्रदेश के कृषकों से समर्थन मूल्य में वृद्धि कर इस वर्ष 2640 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है।इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मेला के बारे बताते हुए सभी उपस्थित लोगों को इसका लाभ लेने की भरसक अपील भी की मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों के निरीक्षण करने के दौरान स्वयं भी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।वहीं उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी एम्बुलेंस गाड़ी को पूजा-पाठ कर हरी झंडी दिखाई।इसके साथ ही उन्होंने स्कूली छात्राओं द्वारा यहां उकेरीत विविध तरह के आर्कषक एवं प्रेरक रंगोली चित्रण का सराहना करते हुए प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय के साथ ही इसमें शामिल सभी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि से उत्साह वर्धन किया। इससे पहले उन्होंने मोटरसाइकिल से अलसुबह यहां धान उपार्जन केन्द्र,गौठान,स्कूल,वन कार्यालय,पर्यटक ग्राम के साथ ही गांव गलियों में भ्रमण के दौरान लोगों से रूबरू होने की बात कही।स्वास्थ्य मेला में प्रमुख रूप से कसडोल विकासखंड चिकित्साधिकारी ए.एस.चौहान ने मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत करते स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र बारनवापारा में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों की जानकारी देते हुए मौजूद लोगों को स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आह्वान किया।स्वास्थ्य मेला में प्रमुख तौर से बार सरपंच कल्पना सम्पत ठाकुर,बार सोसायटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रधान,इस वनांचल क्षेत्र के सरपंचों में अमरध्वज यादव,राजकुमार दीवान,अनिरुद्ध कुमार दीवान, सुरेश कुमार यादव,दमयंती भूपेन्द्र बारिक,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सोनाखान युधिष्ठिर नायक,बया सोसायटी अध्यक्ष मोहित चौधरी,रिकोकला सोसायटी अध्यक्ष किशोर साहू के साथ ही साथ वन विभाग के अधिकारियों में बारनवापारा अभ्यारण्य अधीक्षक आनंद कुदरिया,रेंजर कृषाणु चन्द्राकार,पवन सिन्हा,बया चौकी पुलिस प्रभारी देवानंद माथुर,स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.नरेन्द्र कुमार ठाकुर,चिकित्सा स्टाप,शिक्षकगण,छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.