ग्राम पंचायत कुकुरदी की सड़क हुई खस्ताहाल भारी वाहनों की आवाजाही से उखड़ गई पूरी सड़क।
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- ग्राम पंचायत कुकुरदी की सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है जब कि यह सडक मुख्यालय से लगा हुआ है इस संबंध में ग्रामीणों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि इस सड़क से भारी वाहन डंपर हाईवा 12 चक्का 10 चक्का बड़ा ट्रेलर चलता है कि जिसमें 25-30 टन माल का परिवहन किया जाता है। रेती गिट्टी मुरम बोल्डर एवं बड़े पत्थरों के परिवहन से इस सड़क के परखच्चे उड़ गए है कुछ दिनों पूर्व ही सड़क की रिपेयरिंग की गई थी किंतु भारत भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क फिर से उखड़ गई है। यह रोड खेलवारडीह,
भरवाडीह ढनढनी कुकुरडीह से जुड़ा हुआ है ग्रामीणों ने बताया कि रात भर गाड़ियां चलती है और डंपर हाईवा बीच बस्ती से निकलते हैं पूर्व में कलेक्टर के निर्देशानुसार सिंगल रोड पर 12 टन से अधिक लोड वाले गाड़ियों का प्रवेश निषेध संबंधित बोर्ड लगाया गया था इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बड़े हाईवा ओवरलोडिंग गाड़ियां इस सड़क पर चल रही हैं ग्रामीणों ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश के बाद विभाग द्वारा भारी वाहन प्रवेश निषेध संबंधित बोर्ड लगाया गया था उस बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया गया है पहले सभी गाड़ियां अंबुजा कंपनी के मार्ग से चल रही थी किंतु खनिज विभाग के डर से कुकुरदी बस्ती अंदर से वाहन चल रहे हैं। जिससे ग्रामीण भयभीत हैं एवं दुर्घटना की भी आशंका है पूर्व सरपंच द्वारा बताया गया कि बिना कागजात के रायल्टी चोरी करके गाड़ियां चलाई जा रही है सुबह 6:00 बजे से गाड़ियां निकलती हैं जिनके पास कोई कागजात नहीं रहता ग्रामीणों ने बताया कि दिसंबर माह में भेंट मुलाकात के दौरान जब मुख्यमंत्री आएंगे तब इसकी शिकायत आसपास के ग्रामीण कुकुरदी भरुआडीह, ढनढनी के ग्रामीणों द्वारा की जाएगी ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर एवं खनिज विभाग के अधिकारी से कार्यवाही करने की मांग की गई है इस संबंध में एक बेनाम पत्र जनसंवाद को प्राप्त हुआ है जिस पर पत्र भेजने वाले का नाम पता अंकित नहीं है। उसी के आधार पर यह समाचार प्रकाशित किया जा रहा है ऐसे में विभाग के जिम्मेदारों का फर्ज बनता है कि वह मौके पर पहुंचकर सच्चाई की जांच करें जनसंवाद भी यही अपील करता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.