समर्थन संस्था के सहयोग से सोनाखान अंचल के पिछड़े क्षेत्र में लग रहा टीकाकरण शिविर।
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट।
कसडोल:- विकासखंड कसडोल अंतर्गत आने वाले नविन तहसील सोनाखान अंचल के गाँव मुंगुल भाठा जो की कोंध जनजाति बाहुल्य एक छोटा सा गाँव है यहाँ के अधिकांश लोग गरीब परिवार से आते है।
जहां समर्थन की टीम ने लगातार दो महीने तक गाँव के लोगों से मेल मिलाप बनाए रखा यहाँ के अधिकांश लोगों ने अपना पहला व दूसरा टिका लगवा लिया था मगर कुछ वक्त बाद में कुछ भ्रान्तियों व आवगामन के साधन की कमी के वजह से बूस्टर डोज से काफ़ी लोग छूटे हुए थे समर्थन की टीम ने ज़ब वहाँ विजिट किया तो आश्चर्य हुआ की ज़ब दो टिका लग चूका है तो अभी तक तीसरी खुराक क्यों नहीं लग पाया है। तब समर्थन टीम के सोनाखान अंचल के सदस्य प्रमोद कुमार साहू ने वहाँ लगातार लोगों से सम्पर्क कर टीकाकरण करने व उन्हें प्रेरित करने का काम किया तो पता चला की अधिकांश लोग गाँव से बाहर पलायन को जा चुके है कुछ लोगो में रूढ़िवादी भ्रान्तियां आज भी है और कुछ लोग साधन विहीन होने की वजह से स्वास्थ्य केंद्र तक जा नहीं पा रहें है। इस तरह की जानकारी ज़ब समर्थन टीम के सदस्य प्रमोद कुमार साहू को हुई तब उन्होंने अपने जिला प्रमुख पंकज दास को यह कहानी सुनाई उन्होंने गाँव में टिकाकरण करवाने योजना बनाई स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारीयों से बात चित हुई फिर मुंगुल भाठा के सरपंच झूमुक लाल बांधे, स्थानीय निवासी अजय कुमार व ग्रामीण चिकित्सक सुरेश धृतलहरे के सहयोग से गाँव के आँगन बाड़ी केंद्र में टीकाकरण शिविर समर्थन टीम के बैनर तले आयोजित किया गया एवं वहाँ छूटे हुए हितग्राहियो को टीकाकरण का लाभ दिलाया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.