नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन
कवर्धा, 12 नवम्बर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका न्यायालय के स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में आज 12 नवम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजित किया गया। इसी अनुक्रम में कबीरधाम जिला एवं पण्डरिया तहसील स्तर में माननीय श्रीमती नीता यादव, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम के दिशा-निर्देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उक्त लोक अदालत का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती जी के फोटोचित्र पर पूजा/अर्चना करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात् अन्य न्यायाधीशगण, उपस्थित पक्षकारगण एवं अधिवक्तागण तथा अन्य संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा भी दीप प्रज्जवल किया गया। उक्त लोक अदालत में राजीनामा योग्य समस्त प्रकृति के प्रकरण रखे गए थे जिनमें से 700 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरणों में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया द्वारा कुल 8 प्रकरण का निराकरण करते हुए 47,05,000/- की अवार्ड राशि पारित की गई। इसके अतिरिक्त कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल 19 प्रकरणों का निराकरण किया गया। राजस्व न्यायालय में कुल 2962 प्रकरणों का निराकरण हुआ।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.