12.11.2022 खैरागढ़:~
एडिशनल एसपी नेहा पांडे ने छात्राओ
को दी गई महिला कानूनी अधिकार की जानकारी
खैरागढ़ :- पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन आज दिनांक 12.11.22 को पाड़ादाह हाई स्कूल में हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का आयोजन कर थाना खैरागढ़ छुईखदान गंडई के एडिशनल एसपी नेहा पांडे के द्वारा बच्चों को महिला कानूनी अधिकार , छेड़खानी, यौन शौषण, गुड टच बैड टच , सायबर अपराध से संबंधित अपराध के बारे मे बताया गया कार्यक्रम में छात्राओ ने अपने मन की बात खुलकर रखी जिसमे नेहा पांडे ने महिलाओ से सम्बंधित जानकरी लड़कियों को निडर होकर काम करना चहिये, सबसे पहले तो अपने माता पिता के साथ हर बात शेयर करना चहिये, माता पिता परिवार वालो से दोस्त जैसा व्यवहार करो जिससे आप सारी समस्या और बाते रख सके.
नेहा पांडे ने बताया की हमर बेटी हमार मान अभियान का उद्देश्य क्या है
नेहा पांडे ने यह कहा है कि हमारी बेटियां हमारी शान है और वे उज्जवल भविष्य की नींव हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिस समाज की बेटियां सुरक्षित एवं सशक्त हो वही समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है।पांडे ने यह कहा है कि महिला पुलिसकर्मी जिले के स्कूलों और कॉलेज का नियमित दौरा करेंगे और छात्रों को उनके कानूनी अधिकार, गुड टच बैड टच, साइबर क्राइम, छेड़छाड़ और यौन शोषण आदि के बारे में जागरूक करेंगे और उनके साथ बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा जो भी महिला एवं छात्र किसी भी परेशानी से जूझ रहा हो वह इन महिला पुलिसकर्मी से बातचीत कर सकता है।
छात्राओं की मदद के लिए जारी किये हेल्पलाइन नंबर
इसके अलावा नेहा पांडे ने यह कहा है कि महिला पुलिस कर्मियों का एक विशेष टीम बालिकाओं के स्कूल, कॉलेज और लड़कियों एवं महिलाओं के आने जाने वाली जगहों पर तैनात किया जाएगें, उन्होंने कहा है कि छात्रों को यह सिखाया जाएगा कि वे अपनी सुरक्षा के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं,नेहा पांडे ने नंबर टोल फ्री चाइल्डलाइन +91 1800 123 6010 +91 87703 09770 नियंत्रण कक्ष पुलिस अधीक्षक जिला- खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई जारी किया है जिस पर महिला और छात्र महिलाओं के खिलाफ हुए दुर्व्यवहार छेड़छाड़ और अन्य अपराधों की शिकायत ऐप के माध्यम या हेल्पलाइन के जरिए दर्ज करा सकते हैं और उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी राजेश साहू ने कहा लड़किया तो सबसे पहले आप ये भूल जाओ की आप एक लड़की है.
ओमेस्वरी साहू - आईपीएस बनना चाहती हु क्या करना चहिये
वासनी देवांगन - मैडम आप यहाँ तक का मुकाम हासिल किये हो किस प्रकार से स्टैगल किये हो,जिससे हम सिख सके
लिलीमा साहू अपराध होता है तो सबसे पहले अपने माता पिता को जानकरी उसके बाद बेस्ट सहेली 112 नंबर 100 नंबर महिला थाना प्रभारी का
श्रद्धा वर्मा - समाज और परिवार लड़कियों को ही गलत साबित करते है हमेसा लड़कियों के ऊपर उंगलियां उठाती है इसलिए हम लोग कुछ कुछ समस्या बता ही नहीं पाते लड़कियों को बोलते है ऐसा कपड़ा नहीं पहनना चाहिए, लड़के को क्यों नहीं बोलते की अपनी बेटे का नजर साफ रखे
सोनल सेन - पढ़ाई करते है तो हम अच्छे से क्रिऐट नहीं कर पाते है खुल के आजादी से पड़ नहीं पाते तो लड़ कैसे पाएंगे..
साक्षी साहू - मुझे डांसिंग का शौक है.लेकिन मेरे माता पिता मुझे डॉक्टर बनाना चाहते है आप बताये मै करू
उक्त कार्यक्रम मे आरक्षक दुलेश्वर साहू राधिका साहू प्रिंसिपल एल आर ध्रुव सरपंच पति संजय यदु प्रिया बक्सी,मंजू सिंह, के एस मरकाम,प्रेम देवांगन, सरोजनी बंजारे,आंसू नेताम,लालेश्वर लिल्हारे एवं समस्त शाला के सभी स्टॉफ और छात्राएं उपस्थित रही।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.