Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 25, 2022

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने हत्या की गुत्थी सुलझाने वाले दुर्ग पुलिस की विशेष टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशंसा पत्र

 


*गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने हत्या की गुत्थी सुलझाने वाले दुर्ग पुलिस की विशेष टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशंसा पत्र*


*पूरी सूझबूझ एवं व्यवसायिक दक्षता से दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने अमलेश्वर के व्यापारी सुरेंद्र सोनी एवं ग्राम रुदा के नाबलिग बालक समीर साहू की हत्या की गुथी सुलझाई है - श्री साहू* 


*दोनो गंभीर प्रकरणों को तय समय में और पूरी कार्यकुशलता से सुलझाने वाले दुर्ग पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है - श्री साहू* 


रायपुर/2022/ दुर्ग जिले के थाना अमलेश्वर अंतर्गत समृद्धि ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र सोनी और थाना अंडा अंतर्गत ग्राम रुदा के नाबालिग बालक समीर साहू की हत्या कर दी गयी थी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देशन और दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दुर्ग पुलिस की टीम ने दोनों प्रकरणों  को बेहद गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू की और उचित समय में आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन दोनों प्रकरण में दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने पूर्ण व्यवसायिक दक्षता एवं सूझबूझ से कार्य करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का विवेचनीय कार्य किया। गृहमंत्री साहू ने दोनों प्रकरणों को कुशलतापूर्वक सुलझाने हेतु दुर्ग पुलिस की विशेष टीम की सराहना की और उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad