सिवनी -आज दिन गुरुवार दिनांक 03/11/2022 को नगर में संतों के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही "एसे हैं मेरे राम"श्री राम कथा कार्यक्रम में सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सपत्नीक शामिल हुए।
सिवनी नगर के सी.वी रमन वार्ड बड़े मिशन पीछे स्थित शिव मंदिर समिति आयोजित श्री राम कथा कार्यक्रम में विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी धर्म पत्नी श्रीमती रजनी राय जी के साथ शामिल हुए। जहां पर अपने प्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा वाचक श्री श्री राकेशानंद जी महाराज एवं कृष्ण प्रिय पूज्य सौम्या देवी जी श्री धाम वृंदावन का शाल, श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी आज श्री राम कथा के छठवें दिवस आयोजित सीता राम विवाह कथा का श्रवण किया तथा संध्या आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस गरिमामय अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। *सिवनी मध्यप्रदेश से सी एन आई न्यूज के लिए जयकुमार डहेरिया की रिपोर्ट।*
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.