विधायक ने किया धनोरा का दौरा: केवलारी विधायक ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश।
सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
इन दिनों केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह अपने सघन दौरें पर है। जिसके चलते वह धनोरा विकास खंड के ग्रामों का निरीक्षण कर रहे हैं। और जनता से रुबरु हो रहे है।
इस दौरान आ नागरिकों की ओर से कुछ मूलभूत समस्या ओ से उन्हें अवगत कराया जा रहा है।जिस पर विधायक सक्रियता दिखाते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित भी कर रहे है। जिसके चलते ल की समस्या का शीघ्र निराकरण हो रहा है।
इन ग्रामों में पहुंचे विधायक
अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान आज विधायक पाटन माल, पाटन रैयत ,गनेरी, भीमकुंड,कुरनभटा,नाई पिपरिया, कडवे थावरी, सालीवाडा, भासूडा, पिपरिया,कुडडो,पल्ला, मंगवानी, महुआ टोला, रावठान, सुखवाह,घटेरी,भीट टोला, ग्रामों पर पहुंचे। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया । वहीं पारंपरिक अहिरी नृत्य से विधायक को अगुवाई भी की गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ग्रामवासियों ने सुनाई समस्या
जानकारी मिली थी की सड़क दुर्घटना में कमलेश का निधन हो गया था। जिसके बाद विधायक उनके परिजनों मिलने भी पहुंचे। जहां शोक संवेदना व्यक्त की। वही पाटन रैयत में लोगों ने बताया कि उन्हें पीने के पानी की समस्या हो रही है। जिस पर विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान करें।
अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक ने क्षेत्र में पदस्थ अधिकारियों से कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक दें और उन्हें उनका लाभ दिलवाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजना से वंचित ना रह सके।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.