लोकायुक्त ने 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसील के बाबू को दबोचा ।
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र. से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी छपारा:- जबलपुर लोकायुक्त ने आज 12 दिसम्बर को छपारा तहसीलदार के बाबू रोहित रजक और चपरासी रघुनाथ डेहरिया को 13हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगई रैयत निवासी रामनाथ पगारे ने अपने पुत्र के नाम से वसीयत बनाई थी जिसमें कुछ सुधार कार्य करवाना था जिस पर रामनाथ पगारे से रजक बाबू ने 15 हजार मांगा था
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बेलगाम प्रशासनिक कार्यालय भ्रष्टाचार के अडडे बने हुए हैं जहां पर बगैर लेनदेन की कोई काम समय पर नहीं किए जाते ऐसी स्थिति में लोग लोकायुक्त सहारा ले रहे हैं जबलपुर लोकायुक्त के सदस्य निरीक्षक स्वप्रिल दास निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान निरीक्षक रंजीत सिंह ट्रेप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.