बालोद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही हिन्द सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुणनाथ योगी 191 नग देशी अवैध शराब के साथ धरा गया
सी एन आई न्यूज दल्ली राजहरा बालोद से हर्ष रामटेके की
बालोद पुलिस को पडकीभाट जाने वाले मार्ग बाईपास रोड योगी भोजनालय के पास कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में शराब रख अवैध शराब बिक्री करने की जानकारी मिली जिस पर त्वरित कार्यवाही करने बालोद पुलिस अधीक्षक और आला अधिकारी ने थाना बालोद व साइबर सेल की संयुक्त टीम को बना रवाना किया. जिस में रेड कार्यवाही किया गया. जिसमें रेड कार्यवाही के दौरान तरूण नाथ योगी पिता अषोक नाथ योगी पता-कुर्मीपारा बालोद को 191 नग पौवा देषी प्लेन शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. शराब बिक्री 3200 नगद बरामद कर थाना बालोद में अपराध क्रंमाक-568/222, धारा-34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है।
आरोपी तरूण नाथ योगी के खिलाफ पूर्व में थाना बालोद में अपराध 245/2011 धारा- 354,67 (क) आई.टी एक्ट एवं अपराध क्र. 331/2022 धारा -294,506,323,34 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया है।
इस कार्यवाही में प्रभारी बालोद नवीन बोरकर, प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंशी , थाना बालोद सउनि पी.आर. साहू , प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन आरक्षक आकाश दुबे आरक्षक छन्नू बंजारे आरक्षक पूनम खरे, आरक्षक सुनील देषलहरे की सराहनीय भूमिका रही है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.