नाबालिक लड़की को भगाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सक्ती - नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर पंजाब में शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को आखिरकार अड़भार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अड़भार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया चौंकी अडभार क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी दिनांक 26 नवंबर 2022 को चौकी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को दिनांक 24 नवंबर 2022 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलकार अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी अड़भार थाना मालखरौदा में अपराध कमांक 338/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना अपहृता का लुधियाना (पंजाब) में होने की सूचना मिलने पर घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर० आहिरे (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह , थाना प्रभारी महोदय प्रवीण राजपूत को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश देने पर उनके मार्गदर्शन में चौकी अड़भार से टीम बनाकर लुधियाना (पंजाब) भेजा गया था। जहां आरोपी विजय कुमार राजपूत पिता देवन राजपूत उम्र 24 वर्ष साकिन बनबनकी थाना बनमनकी जिला पुर्निया बिहार हाल मुकाम ललतोकला थाना लुधियाना पंजाब , हाल मुकाम सतजोत नगर चौकी बसंत एवेन्यू थाना सदर जिला लुधियाना (पंजाब) के द्वारा अपहृता को दुर्गा मंदिर दिल्ली में शादी कर सतजोत नगर चौकी बसंत एवेन्यू सदर जिला लुधियाना पंजाब में किराये के मकान में पत्नी बनाकर रखा था। वहां पर वह नाबालिक अपहृता के साथ कई बार शारीरिक संबंध स्थापित कर बलात्कार किया है। आरोपी विजय कुमार राजपूत के कब्जे से अपहृता को दस्तयाब किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध धारा 360 , 376 भादवि 04 , 06 पास्को एक्ट जोड़ी गई। मामले के आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पर्याप्त सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश पटेल , सउनि श्याम लाल पैकरा , प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र कंवर , आरक्षक अशोक साहू , उमेश साहू , जोगेश राठौर , रामकुमार यादव , रूपेश कंवर , उमेश सिदार , महेश मधुकर , महिला आरक्षक दुलेश्वरी कंवर एवं सायबर सेल के आरक्षक खगेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.