राधेश्याम शर्मा रिपोर्ट
शंभूटोला में बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण 1 जनवरी को।
छुरिया। क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा क्रांतिदल शंभूटोला एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 01 जनवरी 2023 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से महाराष्ट्र के सीमावर्ती ग्रामपंचायत मिसपीरी के आश्रित ग्राम शंभूटोला(ककोड़ी) में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के अनावरण एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया है।
कार्यक्रम के उदघाटक भंडारा के कोयापुनेम प्रचारक शुभाष ध्रुर्वे, अध्यक्ष गोंदिया के सेवानिवृत्त उप मुख्यकार्यपालन अधिकारी राजकुमार पुराम,ध्वजारोहक ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़ के अध्यक्ष दिनेश कोरेटी दिलेर,प्रमुख अतिथि गणूटोला के प्रभारी अधिकारी नागारगोंजे साहेब, गणूटोला के मोगले साहेब, दलालवाड़ साहेब एवं वाल्दे साहेब, विशेष मार्गदर्शक कोयापुनेम प्रचारक व भूमका संघ नागपुर के जिलाध्यक्ष शेषराव पदाम ,गढ़चिरौली के जिलापंचायत सदस्य अनिल केरामी क्रान्ति, बिरसा क्रांति दल के जिलाध्यक्ष चेतन उइके, बिरसा क्रांति दल सालेकसा के सक्रिय महिला कार्यकर्ता अर्चना ताई मड़ावी, बिरसा क्रांति दल केशोरी के सक्रिय महिला कार्यकर्ता कविता ताई उइके प्रमुख अतिथि मुर्तिदाता दिलीप हारमें, राजेन्द्र कुलमते, जमीनदाता बारसाय कुमरे, मिसपीरी के सरपंच रसवंती ताई उसेण्डी, उपसरपंच जीवन सलामें, गोंड़ समाज ईस्तारी के ब्लाक अध्यक्ष बाबूराव हिड़को पूर्व पंचायत सभापति बसंत पुराम, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पुराम, ध्रुव गोंड़ समाज परिक्षेत्र चिपोटा के अध्यक्ष परसराम नरेटी आदि सहित देवरी तहसील के समस्त सरपंच एवं सर्व समाज प्रमुख होंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर लालजी मंडावी, उपाध्यक्ष रमेश कुमरे, सचिव जयलाल कोरेटी, सहसचिव अजित मंडावी एवं कोषाध्यक्ष राजाराम पोरेटी ने उक्त जानकारी देते हुए लोगों से उपस्थिति की अपील की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.