Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 23, 2022

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना कलेक्टर ने किया 20-20 हजार रु. के चेक का वितरण।

 मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना कलेक्टर ने किया 20-20 हजार रु. के चेक का वितरण।



जिला- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई डॉ. जगदीश कुमार सोनकर ने शासन की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत भण्डारपुर निवासी हितग्राही राघव साहू की मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी बुधवंतीन बाई को एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अतंर्गत चार हितग्राही-यामिनी सोनवानी ग्राम जालबांधा, संध्या वर्मा ग्राम देवारीभाट, आरती वर्मा ग्राम पिपरिया, प्रियंक वर्मा ग्राम टेकापार कला को 20-20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। योजना अंतर्गत राशि मिलने पर बेटियां बहुत खुश व उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। योजना से लाभवित बेटियों को कलेक्टर डॉ. जगदीश द्वारा उच्च शिक्षा हेतु शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जिससे की जिले की बेटियां उच्च स्तर पर छ.ग. राज्य का प्रतिनिधित्व कर सके। समाज में बेटियां की महत्ता लोगों को समझाने के लिए फिर कहा जाए तो महिला सशक्तिकरण की धारणा को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2022 में देश भर में चलाई जा रही सबसे बेहतरीन महिला सशक्तिकरण योजना में से एक है। जिसके अंतर्गत राज्य में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मजदूरों और श्रमिकों की बेटियों को शिक्षा, स्वरोजगार और विवाह के लिए राज्य सरकार के द्वारा 20 हजार तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना के द्वारा ना केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता मिल रही है बल्कि महिला सशक्तिकरण का उदाहरण भी पेश हो रहा है।

*संजू महाजन की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad