हमर बेटी हमर मान एवं अभिव्यक्ति कार्यक्रम।
थाना छुईखदान में थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महिला स्वंय सहायता समूहो के पदाधिकारी एवं महिलाओ को लैंगिक जागरूता अभियान के तहत दिया गया जानकारी ।
आज दिनांक 22.12.2022 को माननीय पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नेहा पाण्डे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में हमर बेटी हमर मान एवं अभिव्यक्ति कार्यक्रम आयोजित कर लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध किये जा रहे कार्याे को अवसर प्रदान करने एवं पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से महिलाओ एवं विविध लिंग के व्यक्तियो को भेदभाव व हिंसा के बिना गरिमामय जीवन उपलब्ध कराने आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (डायल 112), महिला सेेल/हेल्पडेस्क एवं एन्टी ह्युमेन ट्रैफिकिंग युनिट को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वंय सहायता समूह के साथ मिलकर इस लैंगिक जागरूकता अभियान को संचालन किये जाने के संबंध में आज दिनांक 22.12.2022 को थाना छुईखदान परिसर में थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित महिला सहायता समूह का जागरूकता मीटिंग लेकर अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए अभियान में साथ मिलकर काम करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री छ. ग. शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान ’’हमर बेटी हमर मान’, ’’अभिव्यक्ति एप’’ एवं सायबर अपराध , पॉक्सो एक्ट ,यातायात नियम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर गाॅव के महिलाओं एवं बच्चो को इस संबंध में जागरूक करने हेतु विशेष चर्चा किया गया।
कार्यक्रम में निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे थाना प्रभारी छुईखदान , म. प्र.आर. शिमला उसारे एवम अन्य स्टॉफ तथा महिला समूह के करीब 30- 40 महिलाए उपस्थित रहे
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.