तीसरे वनडे में भारत ने बांग्लादेश को 227 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।
बांग्लादेश -चटगांव में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश पर 227 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार 409रन बनाए। भारत की ओर से ईशान किशन ने डबल सेंचुरी 210रन 131गेंदो में और विराट कोहली की सेंचुरी 113 रनों की मदद से 409 रन 50ओवर में बनाए।
पिछले दोनों मैच हार चुकी भारतीय टीम क्लीन स्वीप से बच गई।
409 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम बड़े लक्ष्य का दबाव झेल नहीं पाई और पूरी टीम 34ओवरमें 182 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें सर्वाधिक स्कोर 43 रन शाकिब अल हसन ने बनाया।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए किसी भी बांग्लादेश के बल्लेबाज को जमने नहीं दिया।
शार्दूल ठाकुर ने सबसे अधिक 3विकेट लिए। अक्षर पटेल,उमरान मलिक, ने 2-2विकेट और मो.सिराज, कुलदीप यादव, और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट लेने में सफलता मिली।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.