पिथौरा -स्थानीय विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई की बैठक अमित गौतम प्रदेश अध्यक्ष एवं बलराज नायडू जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में आहूत की गई
आपको बता दें छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की स्थापना 9 दिसंबर 2018 को की गई थी जिसकी चौथे वर्षगांठ का उत्सव मनाया गया व एक दूसरे को बधाई देते हुए संघ के सभी सदस्यों के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की गई । बैठक में यूनियन के सभी पत्रकारों के प्रेस कार्ड की नवीनीकरण की चर्चा की गई । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंद्राकर ने कहा कि आने वाले दिनों में संघ के सदस्यों का भ्रमण का आयोजन किया जाएगा जिसमें संघ की एकरूपता बनी रहे । सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताते हुए अति शीघ्र तिथि तय कर भ्रमण की योजना बनाये जाने की बात कही । उक्त बैठक में मुख्य रूप से आनंद अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष , जिला सलाहकार संतोष गुप्ता ,रमेश श्रीवास्तव सदस्यगण कीर्ति पांडे ,गोविंद शर्मा, बद्री प्रसाद दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.