डोंगरगांव
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस राजनांदगांव के आह्वान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के सफलता पूर्वक 4 वर्ष का कार्यकाल 17 दिसंबर 2022 को पूर्ण होने पर
ब्लॉक मुख्यालय डोंगरगांव में कांग्रेसियों द्वारा गौरव दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे किसानों का सम्मान कर व सरकार की लाभान्वित योजनाओं की विस्तृत जानकारी से उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।
विधायक दलेश्वर साहू के मार्गदर्शन व ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पदम कोठारी,ब्लॉक अध्यक्ष चेतन साहू व न.पं.के पूर्व उपाध्यक्ष विरेंद्र बोरकर द्वारा भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की 4 वर्ष की सफलता का मुख्य वजह सरकार की नेक साफ नियत,ईमानदारी और जन हितैषी योजनाओं से बढ़ते जन समर्थन को बताया किसानों की तरफ से तिलाईरवार निवासी कुमु यादव ने अपनी बात रखते हुए भूपेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए गोधन योजना से प्राप्त लाभ को भी गिनाया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा निषाद,जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश साहू,संध्या साहू,मोहन अय्यर,बद्रीनारायण शुक्ला,ललित लोढ़ा,गणेश साहू,श्रुति शुक्ला,किशोर बोहरा,रोशन यदु,रूखमणी साहू,दीपक देवांगन,प्रियंक जैन,लेखू राम देवांगन,साधना भारती,डॉ.नरेंद्र साहू,अरुणा देवांगन,वारेन साहू,संतोष ठाकुर,रामकुमार वैष्णव,मुस्ताख खान,कमल नारायण वैष्णव,लीलेश पटेल,प्रकाश ठाकुर,बिसंभर,दीबिका साहू, नरबद बाई,गेंदलाल साहू,एन कुमार साहू, असफाक तंवर,भगत कोर्राम,विष्णु सोनी,राकेश साहू,अमित ठाकुर,अब्दुल करीम,रितेश राजपूत,शशांक खोबरागाढे,पुष्पेंद्र नेताम,पंचूराम,कमलेश साहू,नियाजुद्दीन सोलंकी,कुलदीप शर्मा सहित अन्यजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता महेंद्र वैष्णव ने किया कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी रवि शुक्ला द्वारा प्राप्त हुई।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.