शिवनी लखनादौन कहानी बंजारी के पास बाघ का मुवमेंट: की किया शिकार ,एक को किया घायल: ग्रामीणों में दहशत
सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी जिले के आदिवासी बहुल्य विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कहानी बंजारी के समीप का बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। शनिवार रात को बाघ ने बाड़े के पास एक मवेशी का शिकार कर लिया। एक मवेशी को घायल कर दिया। इसके कारण ग्रामीण काफी दहशत में है।
लोग दिन और रात में अकेले आने जाने में डर रहे है। लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी है। जिसके बाद वन विभाग भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कि आखिर किस जानवर ने मवेशी का शिकार बाग ने ही किया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मवेशी का शिकार बाघ ने ही किया है।अन्य जानवर आबादी क्षेत्र के पास से शिकार करने से बचते है।
इस मामले में कहानी वन परिक्षेत्र के वन मंडल अधिकारी श्री जाटव का कहना है कि ग्रामीणों ने बताया है कि बाघ ने एक बछिया का शिकार किया है। वह विभाग की टीम सर्चिंग कर रही है।पता लगाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.