कलार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दीपक सिन्हा जी कलार महासम्मेलन के तैयारी के सम्बन्ध में 07 दिसम्बर को दोपहर 02 को आयोजित बैठक में शामिल होगें
आगामी 26 फरवरी को रायपुर में कलार महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले सभी वर्गों के स्वजातीय शामिल होगें जिसकी तैयारी जोरों पर है आगामी 11 दिसम्बर को कोहका भिलाई में स्थित कलार समाज के भवन में छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के सभी जिलाध्यक्ष व मंडेश्वर को आहूत किया गया है इस बैठक में वे सभी स्वजातीय को आमंत्रित किया गया है जो राजनीतिक सोच रखते हैं राजनीतिक रूप विभिन्न दलों में अपनी भूमिका निभाते हैं. इस बैठक के आयोजक राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री जोहन सिन्हा भिलाई हैं।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.