Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 5, 2022

हर समस्या का एक समाधान , करें रोजाना व्यायाम - आईपीएस रतन लाल डांगी


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर (चंदखुरी) - व्यायाम फिजिकल एक्टिविटी का ही एक विशेष प्रकार है , जिसमें योजनाबद्ध तरीके से विशेष फिजिकल एक्टिविटीज के जरिये शरीर और दिमाग को फिट बनाये रखने का प्रयास किया जाता है।व्यायाम के फौरन और लम्बे समय तक फायदे मिल सकते हैं। यह हमारी सेहत को ठीक कर सकता है। व्यायाम  शरीर को स्वस्थ्य रखने में खास भूमिका निभाते हैं। व्यायाम के लिये जिम या पार्क जाने की जरूरत भी नहीं होती और घर में रहकर ही फिट रहने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होने के साथ ही कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है और वजन नियंत्रण में रहता है। नियमित व्यायाम शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी तेज रखने में उपयोगी साबित होता है। 

                   उक्त बातें राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक रतन लाल डांगी ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समाचार प्रसारण केन्द्र के अरविन्द तिवारी द्वारा निवेदित योग - व्यायाम विषय पर अपने विशेष उद्गार में कही। उन्होंने कहा कि तनाव , सिर दर्द और अवसाद जैसी कई समस्याओं को नियमित व्यायाम की मदद से कम या ठीक किया जा सकता है। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण नियमित व्यायाम हमारी जिंदगी की क्वालिटी को सुधार सकता है। उन्होंने आगे कहा कि चिंता और तनाव को कम करने में व्यायाम का महत्व है क्योंकि व्यायाम से एंडोर्फिन जारी होता है जो 

फायदा पहुंचाता है , इस तरह खुशी को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा उन्होंने व्यायाम के फायदे गिनाते हुये कहा कि व्यायाम आत्मविश्वासी महसूस कराता है। व्यायाम हमको कभी व्यायाम नहीं करने वालों के मुकाबले बहुत ज्यादा हेल्दी और खुश महसूस करा सकता है। रोजाना दस मिनट का व्यायाम आपके मूड को ठीक कर सकता है और चिंता , तनाव , बेचैनी की भावना से मुक्त करता है। रोजाना का व्यायाम दिमाग के कुछ हिस्सों में काफी बदलाव हासिल करने में मदद करता है और चिंता और टेंशन के लेवल को काबू करता है। ऊर्जा लेवल बढ़ाता है- व्यायाम लोगों को ज्यादा एक्टिव महसूस कराता है। निरंतर व्यायाम आपके मसल और हड्डियों की हालत को सुधारता है , जो बेहतर फिटनेस में इजाफा करता है। इसके अलावा रोजाना व्यायाम दर्द को भी दूर कर सकता है। दिमाग की सेहत और याद्दाश्त को सुधारता है- व्यायाम से हृदय गति बढ़ता है क्योंकि ये ब्लड फ्लो और ऑक्सीडन पर निर्भर करता है। इसके नतीजे में दिमाग की सेल्स का विकास होता है और सोचने की क्षमता में सुधार होता है। नियमित व्यायाम डिप्रेशन और तनाव के लक्षणों को काबू करने में मदद करता है। अंत में राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक डांगी ने सारगर्भित शब्दों में कहा कि यदि आप डिप्रेशन में हैं , तनावग्रस्त हैं , चिड़चिड़ापन लगता है , चिंताग्रस्त हैं , काम करते हुये जल्दी थक जाते हैं , याददाश्त कमजोर है , शारीरिक रूप से कमजोर है , आत्मविश्वास की कमी है , पाचन क्रिया कमजोर है ,जल्दी ही कोई बीमारी पकड़ लेती है तो भी परेशान ना हों। इसके लिये आपको किसी के पास भी जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इन सबका हल आपके पास ही उपलब्ध है और वो है रोजाना कुछ समय के लिये व्यायाम करना।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad