लोकेशन छुरिया छतीसगढ
रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा
मोबाइल 7000178534
दिनांक 8/12/22
गैन्दाटोला में एन. एस. एस. कैंप आयोजित" ।
ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया एन. एस. एस. छात्र छात्राओं ।
बौद्धिक चर्चा कृषि पर्यावरण स्वच्छता स्वास्थ्य पर चर्चा
छुरिया -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोलापुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का "ग्रामीण विकास के लिए युवा थीम पर आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम गैन्दाटोला के माध्यमिक शाला परिसर में संस्था के प्राचार्य कमलेश्वर देवांगन के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी रमेश मंडलोई के निर्देशन में सम्पन्न हुआ|शिविर का विधिवत शुभारंभ मनीष त्रिपाठी, गौरव अग्रवाल समाजसेवी, मिथिलेश दुबे(पूर्व अध्यक्ष-अपेक्स बैंक)एवं प्राचार्य कमलेश्वर देवांगन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ|इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई|उद्घाटन सत्र के पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयं सेवकों को शिविर संचालन हेतु सत्यम, शिवम्, सुंदरम, मधुरम, गंगा और गोदावरी नाम से छ समूह में विभाजित कर सभी दल के दल नायकों और उपदल नायकों की नियुक्ति की और सभी स्वयं सेवकों को शिविर के नियम से अवगत कराया|प्रति दिन सत्र का शुभारंभ प्रभात फेरी एवं रैली से की जाती रही |जिसमें स्वयं सेवकों द्वारा साक्षरता, पर्यावरण, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता एवं प्लास्टिक मुक्त समाज से यूक्त गगनभेदी नारों से सम्पूर्ण गाँव में जाग्रति लाने का प्रयास किया|परियोजना कार्य अंतर्गत सम्पूर्ण गाँव में स्वच्छता अभियान चलाया गया|जिसमें प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर और उसके आस पास में सफाई अभियान चलाया गया| स्थानीय बस स्टैंड,पंचायत भवन और बाजार चौक में वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को भी अपने आस पास स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील की गई| पर्यावरण पर असर पड़ने वाले की जानकारी दी,


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.