चिल्हाटी एवं आमटोला धान खरीदी केंद्रों का भाजपा मंडल चौकी ने किया औचक निरीक्षण
अम्बागढ़ चौकी/मोहला
भारतीय जनता पार्टी मंडल अम्बागढ़ चौकी अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा मंडल पदाधिकारी व निगरानी समिति के सदस्यों ने चिल्हाटी व आमाटोला धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर किसानों को रही समस्या को जाना,जिसमे पता चला कि चिल्हाटी में जहाँ धान खरीदी की व्यवस्था की जाती है,उस जगह पर मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय चिल्हाटी आगमन के कारण चिल्हाटी के धान खरीदी केंद्र को झिटिया में स्थानांतरित कर दिया गया था,जिससे किसानों को वहां तक धान लेजाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम झिटिया के उसी स्थान पर कराया जा सकता था,जहाँ वर्तमान में धान खरीदी हो रही है,इसके लिए चिल्हाटी के धान खरीदी केंद्र को चुनना उचित नही था व मंडियों में लगातार धान बिक्री हेतु आ रहा है,परन्तु धान का उठाओ धीमा है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर गुरले,पूर्व महामंत्री देवनारायण कुम्भकार, भाजपा मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी,भाजयूमो कोषाध्यक्ष राजू सिन्हा, भाजयूमो प्रवक्ता सतीश शर्मा,समीर खान,चिल्हाटी निगरानी समिति के सदस्य हेमलाल केवास,भगवान नेताम,रूपेश देशमुख, बाबूलाल साहू,छबि लाल वट्टी, उमर साहू,भीषम साहू,आमाटोला से दुर्जन चंद्रवंशी, कुंदन साहू,मदन साहू,दिलीप साहू,दशरथ सोनी,जोहन साहू, गौकरण निर्मलकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट...



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.