बरबसपुर के 9 छात्राओ को मिला निःशुल्क साइकिल
गुण्डरदेही । सरस्वती साइकिल योजना के तहत शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर के 9 छात्राओ को साइकिल वितरित की गई शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष डोमेशवरी साहू ने सभी पात्र छात्राओ को साइकिल प्रदान कर उनका गुलाल लगाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य गण प्राचार्य एसआर बघेल व ग्रामवासी मौजूद थे
*सरस्वती सायकल योजना छात्राओं के लिए साबित हो रहा है वरदान*
संस्था के अध्यक्ष डोमेशवरी साहू ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने वरदान साबित हो रही है खासकर ऐसी छात्राएं जो पढ़ लिखकर आगे बढ़ना तो चाहती थीं लेकिन परिवार की माली हालत और घर से विद्यालय की अधिक दूरी उनकी राह में बाधा बनी हुई थी उन सभी छात्राओं के सपनों को साकार करने इस योजना ने संबल प्रदान किया सरस्वती साइकिल योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार ने की है इस योजना में छत्तीसगढ़ सरकार विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल देकर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करती है
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.