Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 9, 2022

चिरचारी कला में विधायक व् जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारम्भ

 छुरिया छत्तीसगढ़।


चिरचारी कला में विधायक व् जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारम्भ 



 धान बेचने के लिए नहीं जाना पडेगा किसान भाइयों को दूर- छन्नी साहू 

  पदम् कोठारी ने की पैरादान की अपील


छुरिया।

खुज्जी विधानसभा के ग्राम पंचायत चिरकारीकला में नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गुरूवार को स्थानीय विधायक श्रीमती छन्नी चंदू उपस्थित रहीं । इस मौके पर अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पदम् कोठारी ने की। गौरतलब है कि किसानों की एवं आम जनता की मांग पर खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व् खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत से नवीन धान खरीदी केंद्र की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी तत्काल मुहर लगाया जिसे आज मूर्त रूप दिया गया । धान खरीदी केंद्र के शुभारम्भ के बाद अब चिरचारी कला, चोरहा बंजारी, ठाकुर बांधा, मुंजाल पथरी सहित आसपास के किसानों को धान बेचने ज्यादा दूर का सफर तय नहीं करना पडेगा ।

नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू एवं जिलाध्यक्ष पदम्  कोठारी का भव्य स्वागत कर उनका आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया ।  

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि कुछ ही दिनों पहले इस धान खरीदी केंद्र की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी ने की थी और आज इस धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर हम सब खुद इस विकास कार्य के साक्षी बन रहे हैं । छन्नी चंदू साहू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मै और कांग्रेस सरकार सदैव कृतसंकल्पित रही है और एक के बाद किये जा रहे विकास कार्य इस बात की सत्यता पर मुहर लगाते हैं ।  

छन्नी चंदू साहू ने कहा कि अब तक आसपास के किसान भाइयों को अपना धान बेचने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और आसपास के सभी किसान भाइयों के धान का एक एक दाना इसी धन खरीदी केंद्र में खरीदा जाएगा । 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम् कोठारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि धान खरीदी केंद्र के शुभारम्भ से एक और कड़ी वोइकास के कार्यों में आज कांग्रेस सरकार द्वारा जोड़ दी गई है । 

इस दौरान पदम् कोठारी ने किसान भाइयों से पैरादान करने की भी अपील की और कहा कि आगे भी भूपेश बघेल सरकार आम जन के हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास की गाथा गढ़ती रहेगी । 

धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर के इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री श्री पंकज बांधव , श्रीमती पूनम सुरेश शर्मा, श्रीमती ललेश्वरी यशवंत चंद्रवंशी ,  श्रीमती चंद्रिका लेखचंद वर्मा ,  श्रीमती कांति भंडारी , श्री नरेश शुक्ला , डाक्टर प्रकाश शर्मा , श्री लाल चंद साहू , श्री देव कुमार पन्द्रो , श्री धर्मेंद्र साहू , श्री प्रह्लाद मिश्रा , श्री गिरधारी साहू , श्री सत्रुहन प्रसाद मिश्रा , श्री नरेंद्र कुमार कंवर , श्री परसराम कंवर , श्री खेमुराम साहू, श्री मनोज सोनी,  भागवत चंद्रवंशी , श्री तामेश्वर साहू , श्री भीखम देवांगन , श्री लक्ष्मीनारायण साहू , श्री पन्ना लाल साहू , श्री नरेंद्र दमोहे, श्री मनोज कुमार निषाद , श्रीमती सावित्री साहू , श्री घनशयाम साहू , श्री फूल सिंह यादव, श्री पंकज बांधव, श्री जयपाल यादव, श्री तिलोचन साहू, श्री गणेश पटेल, श्री प्रताप घावडे , श्री गौतम चुरेंद्र, श्री विजय मालेकर, श्री शरद चंद्राकर , श्री तामेश्वर साहू,श्री रिखी राम साहू, श्री राजेंद्र महाराज, श्री लक्ष्मण दमोहे, श्री जगदीश चंद्रवंशी, श्री गणपत सिन्हा,श्री गोपाल सोनी, श्री मनोज सोनी, श्री अंजनी शर्मा, श्री कोल्हू मंडल, श्री दशरथ मंडल, श्री ज्यूधन साहू, श्री कृष्णा बाबा जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे ।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad