Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 27, 2022

मोटर सायकल चोरी में संलिप्त पन्द्रह आरोपी जेल दाखिल

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा - थाना जांजगीर एवं विशेष पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये मोटर सायकल चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस गिरोह के द्वारा जांजगीर , बम्हनीनडीह के साथ ही सक्ती , मस्तूरी , तोरवा क्षेत्र बिलासपुर में घटना को अंजाम दिया गया है। इस चोरी में संलिप्त पंद्रह आरोपियों से नौ मोटर साइकल जप्त कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

                       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में इसका खुलासा करते हुये बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरों द्वारा मोटर सायकल चोरी की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा है , जिसकी धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को मुखबिर से मोटर सायकल चोर , खरीददार एवं मोटर सायकल के नंबरों में हेरफेर करने वाले गिरोहों के बारे में सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुये विशेष पुलिस टीम एवं जांजगीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 मोटर सायकल बरामद किया गया। जिसमें 01 बुलेट , 02 हीरो स्पलेण्डर एवं 06 नग सीडी डिलक्स मोटर सायकल है। शातिर चोर गिरिश पटेल निवासी बिरगहनी एवं उसका साथी सत्यप्रकाश साहू अलग अलग स्थानों से मोटर सायकल चोरी कर मुख्य सरगना आटो सेंटर संचालक किशन यादव निवासी बिरगहनी के पास लाकर बेचने हेतु देते थे। जिसे किशन यादव मोटर सायकल मेकेनिक के माध्यम से मोडिफाईड एवं रजिस्टेशन नंबर में हेरफेर करवाकर बेच देता था और बिक्री रकम परस्पर बांटकर अवैध लाभ अर्जित किया करते थे।आरोपियों से थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 556/21 , 604/21 , 607/21 , 322/22 एवं 711/2022 धारा 379 भादवि में अलग अलग स्थान एवं समय पर चोरी का मोटर सायकल बरामद किया गया है। वहीं थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 442/22 धारा 379 भादवि एवं थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 534/22 धारा 379 भादवि में चोरी गये मोटर सायकल के अलावा बम्हनीडीह एवं थाना तोरवा क्षेत्र का मोटर सायकल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध आपराधिक मामलों के अलावा इस्तगासा धारा 41(1-4)जा०फौ०/379 , 411 , 414 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मोटर सायकल चोरी का पर्दाफाश करने एवं मोटर सायकल बरामदगी में निरीक्षक उमेश कुमार साहू , उप निरीक्षक बी०पी० तिवारी ,  पुष्पराज साहू , सउनि भरत राठौर , होलीराम भार्गव , कमलेश्वर मिश्रा , प्रधान आरक्षक जगदीश अजय , विरेन्द्र भानू , राकेश यादव , मुकेश यादव , प्रीतम कंवर , राजकुमार चंद्रा , अनिल हंसराज , आरक्षक दिलीप सिंह। , हेमंत राठौर , विरेन्द्र टंडन , मनीष राजपूत , सोमेश शर्मा , अर्जुन यादव , चिरजींव कमलेश , सुनील सूर्यवंशी , सुुशांत राठौर , आशीष यादव , बाल्मिकी राठौर , संतोष कंवर एवं टिकेश्वर राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


आरोपियों के नाम -


गिरीश पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी बिरगहनी , किशन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बिरगहनी , सत्यप्रकाश साहू उम्र 1़9 वर्ष निवासी बिरगहनी , प्रभाकर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर , सौरभ दास महंत उम्र 21 वर्ष निवासी थाना पारा चांपा , दिगम्बर साहू उम्र 27 वर्ष निवासी जयरामनगर मस्तूरी थाना मस्तूरी , राज साहू उम्र 19 वर्ष निवासी पिसौद थाना जांजगीर , संजय साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर , शंभू यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर , अजय चंद्रा उम्र 21 वर्ष निवासी लछनपुर थाना जांजगीर , रितिक कुमार देवांगन उम्र 20 वर्ष निवासी बेलदारपारा चांपा , मुकेश कुमार चंद्राकर उम्र 22 वर्ष निवासी बिरगहनी चौक थाना जांजगीर , कलेश्वर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी सरवानी थाना सारागांव , आशीष साहू उम्र 25 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर और रामेश्वर प्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर , जिला जांजगीर चांपा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad